Lyrics Home | Browse by Language| Album | Artist | Top Viewed

आया मसीह दुनिया में


    • आया मसीह दुनिया में तू,
    • पापीयों को बचाने को
    • लाये ईमान जो बेटे पर
    • करेगा पार इस दुनिया को

    • दुनिया गुनाह में डूब रही थी 
    • सादिक गुमराह हो रहे थे
    • छोड़ा आसमान, बना इंसान, 
    • मिली नज़ात इस दुनिया को
    • आया मसीह...

    • बेथलहम के मैदानों में 
    • गडरिये रात सो रहे थे
    • सुना फरिश्तों की ज़ुबान, 
    • पैदा हुआ है ख्रीस्त निधान
    • आया मसीह...

    • आलिमों ने, किताबों से 
    • पढ़ी पैदाइश की तफ़सील
    • चल दिये वो भी ऊँटों पर
    • तारे हयात का पीछा कर
    • आया मसीह...

  • Album: स्तुति आराधना, Artist: Unknown Artist, Language: Hindi, Viewed: 20630 times