Lyrics Home | Browse by Language| Album | Artist | Top Viewed

पावन है वो प्रभु


    • पावन है वो प्रभु हमारा
    • उसकी जय जयकार करो
    • निर्बल का वो बल है न्यारा
    • उसकी जय जयकार करो
    • जय हो, जय हो, जय हो - 2

    • दीन दुखियों का है दाता
    • भटके हुओं को राह दिखाता
    • सीधे मार्ग में हमें चलाता
    • उसकी जय जयकार करो
    • जय हो...

    • प्रभु हमारा बड़ा महान
    • निर्बुद्धियों को देता ज्ञान
    • पतितों का वो बचाता प्राण
    • उसकी जय जयकार करो
    • जय हो...

    • प्रभु की महिमा अपरंपार
    • जग का वो हे तारणहार
    • मानो उसे अपना आधार
    • उसकी जय जयकार करो
    • जय हो...

  • Album: स्तुति आराधना, Artist: Unknown Artist, Language: Hindi, Viewed: 8953 times